भक्तिकाल

 भक्तिकाल


१.
1. भक्ति आंदोलन को इस्लाम की देन न मानकर दक्षिण के अलवार भक्तों की देन मानने वाले विद्वान है?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️
(ब) मिश्रबंधु
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
2. ’भक्ति’ का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है?
(अ) श्वेताश्वेतर उपनिषद् में✔️    (ब) कथोपनिषद में
(स) भागवत पुराण में                 (द) ऋग्वेद
3. कथादि में अनुरक्ति को भक्ति किसने माना है?
(अ) व्यास ने                            (ब) नारद ने
(स) गर्ग ने✔️                         (द) मोनियर विलियम्स ने
4. भक्ति भावना का मूल स्रोत भारत के किस भाग में माना गया है?
(अ) उत्तर भारत                   (ब) दक्षिण भारत✔️
(स) पूर्वाेतर भारत                (द) पश्चिम भारत
5. ’’सगुणोपासक भक्त भगवान के सगुण और निर्गुण दोनों रूप मानता है, पर भक्ति के लिए सगुण रूप ही स्वीकार करता है, निर्गुण रूप ज्ञानमर्गियों के लिए छोङ देता है’’ यह कथन किस आलोचक का है?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) डाॅ. पिताम्बरदत्त बङथवाल
6. ’हिन्दूओं में मुसलमानों से लोहा लेने की शक्ति नहीं थी। वे मुसलमानों को न तो पराजित कर सकते थे और अपने धर्म की अवहेलना सहन कर सकते थे। इस असहायवस्था में उनके पास ईश्वर से प्रार्थना करने के अतिरिक्त अन्य कोई साधन नहीं था।’ कथन हैं?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा✔️      (ब) डाॅ. नामवर सिंह
(स) डाॅ. नगेन्द्र                         (द) जार्ज ग्रियर्सन
7. मोनियर विलियम्स के अनुसार ’भक्ति’ शब्द की उत्पत्ति हुई है?
(अ) भज् से✔️                     (ब) भजु से
(स) भव से                           (द) भक्त से
8. ’हरिभक्ति रसामृत सिंधु’ के रचयिता है ?
(अ) जगन्नाथ                         (ब) तुलसीदास
(स) श्री रूपगोस्वामी✔️       (द) गोकुलनाथ
9. ’भक्ति भावना पराजित मनोवृति की उपज रही है और न ही इस्लाम धर्म के बलात् प्रचार के परिणाम स्वरूप उत्पन्न हुई है। हिन्दू सदा से आशावादी रहा है।’ कथन है?
(अ) आचार्य शुक्ल             (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(स) बच्चन सिंह                 (द) जार्ज ग्रियर्सन
10. ’अगर इस्लाम नहीं आया होता तो भी भक्ति साहित्य का बारह आना वैसा ही होता जैसा आज है।’ कथन है?
(अ) आचार्य शुक्ल                 (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी✔️       (द) नामवर सिंह
11. निर्गुण भक्ति का आधार ग्रन्थ है?
(अ) भागवत गीता
(ब) उपनिषद्
(स) श्वेताश्वेतर उपनिषद ✔️
(द) पुराण
12. ’’हिन्दू पूजै देहरा, मुसलमान मसीद।’’ पद के रचयिता है?
(अ) कबीर                 (ब) रैदास
(स) ज्ञानदेव               (द) नामदेव✔️
13. ’प्रच्छन्न बौद्ध’ किस दार्शनिक को कहा जाता है?
(अ) शंकराचार्य को✔️    (ब) रामानंद को
(स) विष्णुस्वामी को         (द) माध्वाचार्य को
14. ’स्मार्त सम्प्रदाय’ में पंचदेवोपासना की व्यवस्था किसने की थी ?
(अ) रामानंद ने             (ब) रामानुजाचार्य ने
(स) शंकराचार्य ने ✔️  (द) माध्वाचार्य ने
15. ’नाटय शास्त्र’ के रचयिता है?
(अ) भरतमुनि✔️           (ब) मम्मट
(स) पण्डित जगन्नाथ       (द) दण्डी
16. ’’जब मुसलमान साम्राज्य दूर-दूर तक स्थापित हो गया तब हिन्दू जनता हताश, निराश एवं पराजित हो गई थी पराजित मनोवृति में ईश्वर की भक्ति की ओर होना स्वाभाविक था।’’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल का✔️      (ब) नामवर सिंह
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी       (द) डाॅ. नगेन्द्र
17. श्री कृष्ण के अवतार से पूर्व ’भागवतधर्म’ के नाम थे?
(अ) एकांतिक, नारायण     (ब) पांचरात्र
(स) सांत्वत                       (द) उपर्युक्त सभी✔️
18. भक्ति के मार्ग स्त्री-पुरूष, जाति सभी के लिए किसनें खोल दिये थे ?
(अ) रामानंद ने ✔️        (ब) शंकराचार्य ने
(स) विष्णु स्वामी ने         (द) निम्बार्काचार्य ने
19. ’देश म्लेच्छाक्रांत है’ कथन किसका है ?
(अ) तुलसीदास        (ब) वल्लाभाचार्य✔️
(स) शंकराचार्य       (द) रामानुजाचार्य
20. बादरायण ने ब्रह्मसूत्रों की रचना लगभग कब की थी ?
(अ) 340 ई.           (ब) 370 ई.
(स) 380 ई.✔️     (द) 350 ई.
21. नामदेव के गुरू कौन थे ?
(अ) विसोवा खेचर✔️    (ब) ज्ञानदेव
(स) एकनाथ                  (द) तुकाराम
22. ’मांई न होती, बाप न होते, कर्म न होता काया हम नहिं होते, तुम नहीं होते, कौन कहाँ ते आया।’’ पद किसका है ?
(अ) नामदेव✔️          (ब) ज्ञानदेव
(स) विसोवो खेचर       (द) कोई नहीं
23. नामदेव द्वारा लिखित निर्गुण पदों की भाषा है?
(अ) सधुक्कङी ✔️         (ब) ब्रज
(स) प्राकृत                (द) मराठी
24. आचार्य शुक्ल के अनुसार भक्ति आंदोलन आया था?
(अ) पूर्व से                 (ब) पश्चिम से
(स) दक्षिण से✔️      (द) उत्तर से
25. नारद भक्ति सूत्र में भक्ति के कितने भेद माने गए है?
(अ) दस                 (ब) ग्यारह✔️
(स) दो                   (द) तीन

२.
1. हिन्दी में गेय पदों की परम्परा कब प्रारंभ हुई ?
(अ) सिद्धों से✔️      (ब) जैनों से
(स) बौद्धों से            (द) लौकिक साहित्य से
2. सुमेलित कीजिए
(सम्प्रदाय)                   (प्रवर्तक)
(क) शंकराचार्य             1. विशिष्टाद्वैतवाद
(ख) वल्लभाचार्य           2. द्वैताद्वैतवाद
(ग) रामानुजाचार्य         3. अद्वैतवाद
(घ) निम्बार्क                4. शुद्धाद्वैतवाद
कूट:
क   ख    ग   घ
(अ) 3    4    1    2 ✔️
(ब) 2     3    1    4
(स) 2     4    1    3
(द) 3      4    2    1
3. सुमेलित कीजिए –
(सम्प्रदाय)                      (प्रवर्तक)
(क) तपसीशाखा               1. अग्रदास
(ख) रसिक सम्प्रदाय         2. जगजीवन दास
(ग) सत्यनामी सम्प्रदाय    3. हितहरिवंश
(घ) राधावल्लभ सम्प्रदाय  4. कील्हदास
कूट –
क   ख   ग   घ
(अ) 4    1    2    3✔️
(ब) 1    2     3    4
(स) 4    1     3    2
(द) 4     2     4    3
4. हरिदास निरंजनी द्वारा स्थापित सम्प्रदाय है?
(अ) सत्यनामी
(ब) रसिक सम्प्रदाय
(स) निरंजनी सम्प्रदाय ✔️
(द) राधावल्लभ सम्प्रदाय
5. ’शांत’ शब्द से संत की उत्पत्ति मानते है ?
(अ) परशुराम चतुर्वेदी
(ब) डाॅ. पीताम्बरदत्त बङथ्वाल✔️
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) आचार्य विजयमोहन
6. रामानंद ने किस दर्शन को माना है ?
(अ) अद्वैतवाद     (ब) विशिष्टाद्वैतवाद✔️
(स) द्वैतवाद         (द) द्वैताद्वैतवाद
7. भक्ति आंदोलन को निर्गुण भक्ति साहित्य और सगुण भक्ति साहित्य दो भागों में किसने विभाजित किया?
(अ) रामचंद्र शुक्ल      (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(स) रामकुमार वर्मा    (द) गणपतिचन्द्र गुप्त
8. डाॅ. रामकुमार वर्मा ने ज्ञानाश्रयी शाखा को किस नाम से सम्बोधित किया है?
(अ) सूफी काव्य      (ब) संत काव्य ✔️
(स) राम काव्य        (द) कृष्ण काव्य
9. ’’मेरा साहिब एक है, दूजा कहा न जाय, साहिब दूजा जो कहुँ साहब खरा रिसाय।’’ पद के रचयिता है?
(अ) दादू       (ब) कबीर✔️
(स) पीपा       (द) धन्ना
10. ’’दशरथ सुत तिहुंलोक बखाना, रामनाम का मरम न जाना।’’ पद के रचनाकार है ?
(अ) केशवदास       (ब) तुलसीदास
(स) कबीर✔️        (द) रामानन्द
11. ’’निर्गुण राम जपहुं रे भाई, अविगत की गति लखी न जाई।’’ पद के रचयिता है ?
(अ) तुलसीदास          (ब) अग्रदास
(स) कबीर दास✔️    (द) केशवदास
12. भक्तमाल के अनुसार रामानुजाचार्य की शिष्य परम्परा में रामानंद किस पीढी के शिष्य थे ?
(अ) प्रथम         (ब) द्वितीय
(स) तृतीय         (द) चतुर्थ✔️
13. रामानंद के गुरू थे ?
(अ) ब्रजानंद           (ब) राघवानंद✔️
(स) वल्लभाचार्य     (द) नरहयानंद
14. ’रामावतसम्प्रदाय’ का मूल मंत्र है ?
(अ) राम                        (ब) सीता राम
(स) अ एवं ब दोनों✔️    (द) सीता
15. रामानंद के प्रमुख शिष्य है ?
(अ) सुखानंद, अनंतानंद, भावानंद
(ब) नरहर्यानंद, सुरसुरानंद, सुरसरि, पदमावती
(स) धन्न, पीपा, सेन कबीर, रैदास
(द) उपर्युक्त सभी✔️
16. ’प्रसंग पारिजात’ के रचनाकार है ?
(अ) राधोदास        (ब) चेतनदास✔️
(स) अनंतदास      (द) प्रियादास
17. ’’कबीर का प्रार्दुभाव एक घटना है। हिन्दी भक्ति काव्य का प्रथम क्रांतिकारी पुरस्कर्ता ।’’ कथन है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी        (ब) रामकुमार वर्मा
(स) डाॅ. बच्चन सिंह✔️          (द) चन्द्रबली पाण्डेय
18. श्यामसुंदर दास ने कबीर के पदों को किस शीर्षक से सम्पादित किया है ?
(अ) कबीर ग्रंथावली✔️       (ब) संत कबीर
(स) कबीर                           (द) कोई नहीं
19. कबीर की रचनाओं को धर्मदास द्वारा ’बीजक’ में सम्पादित कब किया गया ?
(अ) सन् 1468 ई.           (ब) सन् 1565 ई.
(स) सन् 1464 ई.✔️      (द) सन् 1562 ई.
20. ’बीजक’ में कुल रमैनियाँ  है ?
(अ) 809              (ब) 84✔️
(स) 115               (द) 21
21. ’’तुलसी को छोङकर हिन्दी भाषी जनता पर कबीर के समान या उनसे अधिक प्रभाव किसी कवि का नहीं पङा’’ उक्त कथन है ?
(अ) श्यामसुंदर दास✔️         (ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी        (द) डाॅ. नगेन्द्र
22. नाभादास कृत ’भक्तमाल’ की रचना कब हुई ?
(अ) सन् 1585 ई.✔️      (ब) सन् 1468 ई.
(स) सन् 1464 ई.            (द) सन् 1462 ई.
23. गोरखनाथ और कबीरदास के मध्य तत्त्व सिद्धांत पर विवेचना किस रचना में हुई है ?
(अ) कबीर परिचई              (ब) भवतारण में
(स) कबीर-गोरख-गुष्ट✔️   (द) भक्तमाल
24. ’’तुम जिन जानो गीत है, यह निज ब्रहम विचार,
मैं कहता हूँ आंखिन देखी, तूँ कहता की लेखी।’’
इस कथन के रचनाकार है ?
(अ) कबीर ✔️     (ब) संत पीपा
(स) रैदास             (द) सुंदरदास
25. ’’अब कैसे छूटै, नाम रट लागी प्रभुजी,
तुम चंदन हम पानी जाकी अंग अंग बास समानी।’’ पद के रचनाकार है –
(अ) कबीर          (ब) सींगा
(स) रैदास✔️     (द) लालदास

३.
1. नानकदेव का जन्म कब हुआ था ?
(अ) सन् 1478 ई.        (ब) सन् 1464 ई.
(स) सन् 1469 ई.✔️  (द) सन् 1473 ई.
2. नानकदेव का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) अमृतसर में        (ब) लाहौर में
(स) फरीदकोट में     (द) तलवंडी ग्राम में✔️
3. नानकदेव कृत रचनाएँ है –
(अ) असादीवार, रहिरासा     (ब) जपुजी, नसीहतनामा
(स) सोहिला                         (द) उपर्युक्त सभी✔️
4. जम्भनाथ से संबंधित संगत कथन है ?
(अ) ये आजीवन ब्रह्मचारी रहे।
(ब) ये नाथपंथ से प्रभावित थे।
(स) इनका समाधि स्थल समराथल नाम से विख्यात है।
(द) उपर्युक्त सभी✔️
5. ’’गगन हमारा बाजा बाजे, मतरफल हाथी,
संसै का बल गुरूमुख तोङा, पाँच पुरुष मेरे साथी।’ के रचयिता है?
(अ) संत सींगा      (ब) जम्भनाथ✔️
(स) मलूकदास     (द) लालदास
6. ’निरंजनी सम्प्रदाय’ का प्रमुख मठ स्थित है?
(अ) तालसर में    (ब) डीडवाना में✔️
(स) नगला में       (द) अलख दरीबा
7. संत सींगा का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) पीपासर में       (ब) खराङी गाँव में
(स) खजूर गाँव में ✔️   (द) फेफरिया ग्राम में
8. ’गुणग्राही गोविन्द गुण गावा, भजि-भजि राम परमपद पावा’ पद के रचनाकार है ?
(अ) हरिदास निरंजनी✔️   (ब) दादूदयाल
(स) मलूकदास                   (द) लालदास
9. संत सींगा कृत रचनाएँ है ?
(अ) सींगा जी का आत्मज्ञान, सींगा जी का आत्मध्यान
(ब) सींगाजी का आत्मबोध, सींगा जी का नरद
(स) सींगा जी का सरद, सींगा जी का सप्तवार
(द) उपर्युक्त सभी✔️
10. निम्न में से किस संत का जन्म अलव के धौलीधूप ग्राम में एक मुसलमान परिवार में हुआ था ?
(अ) मलूकदास       (ब) लालदास✔️
(स) बाबालाल         (द) संतसींगा
11. दादूदयाल का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) लाहौर में            (ब) अहमदाबाद में✔️
(स) श्री ध्यानपुर में     (द) धौंसा में
12. गरीबदास तथा मिस्कीनदास नामक दो पुत्र थे ?
(अ) संत सींगा के         (ब) संत दादूदयाल के✔️
(स) संत बाबालाल के    (द) संत सुंदरदास के
13. ’अंगवधु’ के रचयिता है ?
(अ) दादूदयाल✔️     (ब) मलूकदास
(स) बाबालाल         (द) सुंदरदास
14. निम्न में से किस संत ने निर्गुण भक्त कवि होने पर भी ईश्वर के सगुण स्वरूप को मान्यता दी है ?
(अ) मलूकदास          (ब) सुंदरदास
(स) संत दादूदयाल✔️  (द) बाबालाल
15. संत दादूदयाल के गुरू थे ?
(अ) गुरूवृद्ध भगवान✔️ (ब) रामानन्द
(स) मनरंगीर              (द) रामानुजाचार्य
16. दादूपंथ से सम्बन्धित स्थान है ?
(अ) कल्याणपुर, सांभर (ब) आमेर, नारायणा
(स) भराणा                 (द) उपर्युक्त सभी ✔️
17. मलूकदास कृत रचनाएँ है ?
(अ) ज्ञानबोध, ज्ञानपरोछि (ब) विभवविभूति
(स) रतनखान                 (द) उपर्युक्त सभी✔️
18. मलूकदास की रचनाओं में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण रचना है ?
(अ) ज्ञानबोध✔️      (ब) रतनखान
(स) बारह खङी       (द) सुख सागर
19. ’भक्ति विवेक’ में सम्मिलित कथा है ?
(अ) काशी नृत की कथा, नृत तथा बढ़ई की कथा
(ब) सिंह तथा शंृगाल की कथा
(स) पंडित तथा नागकन्या की कथा
(द) उपर्युक्त सभी✔️
20. बाबालाल के गुरू थे ?
(अ) केशव भारती
(ब) चेतन बाबा या चैतन्य स्वामी✔️
(स) दादूदयाल
(द) मनरंगीर
21. ’’देहा भीतर श्वासे भीतर जीव जीवे
भीतर वासना, किस विधि पाईये पीव।’’
पद के रचनाकार है ?
(अ) बाबा लाल ✔️     (ब) सुंदरदास
(स) मलूक दास        (द) रज्जब
22. सुंदरदास के गुरू थे ?
(अ) दादू✔️     (ब) कांथीपूर्ण
(स) कबीर     (द) केशव भारती
23. सुंदरदास का जन्म कब हुआ था ?
(अ) सन् 1590 ई. में      (ब) सन् 1596 ई.✔️
(स) सन् 1567 ई. में      (द) सन् 1504 ई.
24. निम्न में से कौनसे संत शृंगार रस की रचनाओं के कट्टर विरोधी थे ?
(अ) सुंदरदास ✔️     (ब) मलूकदास
(स) बाबालाल         (द) संत रज्जब
25. गुरू अर्जुनदेव द्वारा रचित रचना है ?
(अ) सुखमनी        (ब) बावन अखरी
(स) बारहमासा      (द) उपर्युक्त सभी✔️


४.

1. सुमेलित कीजिए –
(संत)                         (जन्मकाल)
(क) मलूकदास             1. सन् 1544 ई.
(ख) दादूदयाल             2. सन् 1455 ई.
(ग) संतसींगा                3. सन् 1574 ई.
(घ) हरिदास निरंजनी   4. सन् 1519 ई.
कूट –
क   ख  ग   घ
(अ) 3    1   4    2✔️
(ब) 3     1   2   4
(स) 1     3   4   2
(द) 1      2   4   3
2. नानकदेव की रचनाओं को एकत्र करने का श्रेय है?
(अ) गुरू अमरदास     (ब) गुरू अंगद✔️
(स) गुरू रामदास       (द) गुरू अर्जुनदेव
3. मुसलमानों ने कबीर का गुरू किसे माना है ?
(अ) शेख मोहिदी को     (ब) शेख तकी को✔️
(स) रामानंद को            (द) मनरंगीर को
4. ’जो नर दुख में दुःख न माने’ पंक्ति के रचयिता है?
(अ) नानकदेव ✔️         (ब) गुरू अंगद
(स) गुरूगोविन्द सिंह      (द) गुरू अर्जुनदेव
5. ’’नाम हमारा खाक है,
हम खाकी बंदे खाकहि से पैदा किए अति गाफिल गंदे।’’
पद के रचनाकार है ?
(अ) सुंदरदास            (ब) नामदेव
(स) मलूकदास✔️     (द) लालदास
6. आचार्य शुक्ल के अनुसार प्रमुख संत कवि है ?
(अ) कबीर, रैदास, धर्मदास
(ब) गुरूनानक, दादू, सुंदरदास
(स) मलूकदास, अक्षर अनन्य
(द) उपर्युक्त सभी✔️
7. हरिदास निरंजनी द्वारा रचित रचनाओं में से असंगत-युग्म छांटिए ?
(अ) पूजा जोग ग्रंथ, संग्रामजोगग्रंथ, ब्रहमस्तुति
(ब) समाधि जोग ग्रंथ, अष्टपदीजोग ग्रंथ, निरपखमूल ग्रंथ
(स) हंसप्रबोध ग्रंथ, ध्यानमंजरी, ज्ञानबोध ✔️
(द) हंसप्रबोध ग्रंथ, निरपखमूलग्रंथ ब्रह्म स्तुति
8. रज्जब के साथ अन्य संतो की रचनाएँ किस रचना में संकलित है ?
(अ) सब्बंगी में✔️     (ब) रज्जबबानी में
(स) अरिल्ला में          (द) वेद विचार में
9. ’शब्दसागर’, ’महाप्रलय, ’प्रेमपन्थ’, एवं ज्ञानप्रकाश रचनाएँ किसकी है ?
(अ) प्राणनाथ        (ब) जगजीवन दास✔️
(स) चरनदास      (द) अक्षर अनन्य
10. अक्षर अनन्य कृत रचनाएँ हैं ?
(अ) राजयोग, सिद्धांत बोध
(ब) विज्ञान योग, ब्रह्मज्ञान
(स) ध्यानयोग, विवेकदीपिका, अनन्यप्रकाश
(द) उपर्युक्त सभी✔️
11. सुमेलित कीजिए –
(रचनाकार)                    (रचना)
(क) छीहल                     1. अनित्य पंचाशत
(ख) त्रिभुवन चन्द्र            2. प्रद्युम्न चरित
(ग) सुधीर अग्रवाल          3. अवध विलास
(घ) लालदास                4. पंचसहेली गीत
कूट –
क  ख   ग   घ
(अ) 4    1    2    3✔️
(ब) 3    1    2    4
(स) 4    2    3    1
(द) 1    3    2    4
12. पद्मनाभ कृत रचना है ?
(अ) कान्हङ दे प्रबंध, डूँगरबावनी ✔️
(ब) कुँवरपाल रासो
(स) पाखण्ड पंचासिका
(द) अनित्य पंचाशत
13. ’’सूफी काव्यधारा की प्रेम पद्धति भारतीय प्रेम पद्धति के अनुकूल ही है।’’ कथन किसका है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(द) रामकुमार वर्मा
14. सूफी काव्यधारा की विशेषताओं में संगत कथन है ?
(अ) इन्होंने हिन्दू समाज में प्रचलित लोककथाओं को अपने काव्य का आधार बनाया।
(ब) इन्होंने गुरू को अमूर्त ईश्वर तक पहुँचाने वाला मार्ग-दर्शक माना है।
(स) सूफी काव्य का रूप प्रायः प्रबंधात्मक है।
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
15. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार प्रथम सूफी रचना है ?
(अ) हंसावली✔️       (ब) चंदायन
(स) सत्यवतीकथा      (द) मृगावती
16. डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा किस रचना को प्रथम सूफी रचना माना गया है ?
(अ) हंसावली    (ब) सत्यवती कथा✔️
(स) चंदायन     (द) मृगावती
17. ’’शेखनबी से प्रेमगाथा परम्परा समाप्त समझनी चाहिए’’ कथन किसका है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) बच्चन सिंह
18. जायसी के गुरू थे ?
(अ) शेख मोहिदी✔️   (ब) शेख तकी
(स) शेख मासूम          (द) शेख निजामुद्दीन
19. निम्न में से किस सुफीकाव्य रचना के उपनायक-उपनायिका ताराचन्द-प्रेमा है ?
(अ) मधुमालती✔️    (ब) मृगवती
(स) ज्ञानदीप              (द) रूपमंजरी
20. सुमेलित कीजिए –
(रचना)                   (नायक)
(क) मृगावती           1. ऋतुपर्ण
(ख) सत्यवतीकथा    2. मनोहर
(ग) मधुमालती         3. सोम
(घ) रसरत्न              4. राजकुमार
कूट –
क   ख   ग   घ
(अ) 1    3    2   4
(ब) 4     1    2   3✔️
(स) 4     1    3  2
(द) 2      3   4   1
21. सुमेलित कीजिए –
(रचना)                (रचनाकाल)
(क) पदमावत        1. सन् 1568 ई.
(ख) रूपमंजरी      2. सन् 1545 ई.
(ग) मधुमालती      3. सन् 1379 ई.
(घ) चंदायन          4. सन् 1540 ई.
कूट –
क   ख   ग   घ
(अ) 4    3    1   2
(ब) 4     1    2   3✔️
(स) 4     3    2  1
(द) 4      2   3   1
22. निम्न में से किस रचना में नायक का नाम राजकुमार है ?
(अ) हंसावली         (ब) मृगावती
(स) इन्द्रावती         (द) उपर्युक्त सभी✔️
23. ’जाकी बुद्धि होई अधिकाई आन कथा एक कहै बनाई’ पंक्ति के रचनाकार है ?
(अ) उसमान✔️       (ब) ज्ञानदीप
(स) नूर मोहम्मद       (द) नारायणदास
23. सुमेलित कीजिए –
(रचनाकार)              (रचना)
(क) प्रेमचिनगारी         1. शेखरहीम
(ख) प्रेमदर्पण              2. मृगेन्द्र
(ग) भाषा प्रेमरस          3. नजफ अली
(घ) प्रेम पयोनिधि        4. नसीन
कूट –
क  ख    ग   घ
(अ) 3   4    1    2✔️
(ब) 3    4    2    1
(स) 4    3   1     2
(द) 4     3   2     1
25. ’रूक्मिणि परिणय’ के रचयिता है ?
(अ) सेवाराम      (ब) रघुराज सिंह✔️
(स) मुंकदसिंह    (द) नरपति व्यास

 ५.

1. डाॅ. मोतीलाल मेनारिया ने किस रचना को राजस्थानी माना है ?
(अ) चंदायन             (ब) मधुमालती
(स) हंसावली✔️     (द) अनुरागबांसुरी
2. चंदायान का मूल नाम ’लोर कहा’ या ’लोरकथा’ किसने माना है ?
(अ) डाॅ. परमेश्वरी लाल
(ब) डाॅ. माताप्रसाद गुप्त✔️
(स) डाॅ. मोतीलाल मेनारिया
(द) डाॅ. हरप्रसाद शास्त्री
3. आचार्य शुक्ल ने किस रचना को प्रेमाख्यान परम्परा में स्थान नहीं दिया ?
(अ) ईश्वरदास कृत सत्यवती कथा✔️
(ब) उसमान चित्रावली
(स) नूरमोहम्मद कृत इन्द्रावली
(द) शेखनबी कृत ज्ञानदीप
4. ’’हिन्दू हृदय और मुसलमान आमने-सामने करके अजनबीपन मिटाने वालों में इन्हीं का नाम लेना पङेगा।’’ जायसी के सम्बन्ध में उपर्युक्त कथन किसका है ?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) डाॅ. नगेन्द्र
5. ’’तब घर में बैठे रहे नाहिन हाट बजारा, मधुमालती, मृगावती पोथि दोई उच्चारा।’’ पंक्तियाँ किससे उद्धृत हैं?
(अ) मृगावती                  (ब) मधुमालती
(स) अर्द्धकथानक ✔️    (द) सत्यवती कथा
6. ’ओ मन जानि कबित अस कीन्हा, मकु यह रहै जगत महं चीन्हा’ पद के रचयिता है ?
(अ) उसमान         (ब) जायसी✔️
(स) मंझन            (द) नूर मोहम्मद
7. ’पदमावत की रचना संस्कृत प्रबंध काव्यों की सर्गबद्ध पद्धति पर नहीं हुई है बल्कि फारसी की मसनवी शैली पर है’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल✔️
(ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) डाॅ. रामकुमार वर्मा
8. ’समग्र रूप से पदमावत अत्यन्त उच्च कोटि का प्रबंध काव्य है, जिसकी तुलना में ’रामचरितमानस’ और ’कामायनी’ जैसे कुछ काव्य ही रखे जा सकते है’ कथन है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र✔️     (ब) आचार्य शुक्ल
(स) बच्चन सिंह         (द) गणपतिचन्द्र गुप्त
9. जायसी कृत रचना है ?
(अ) अखरावट, आखिरी कलाम
(ब) चित्ररेखा, कहरनामा
(स) मसलनामा, कान्हावत
(द) उपर्युक्त सभी✔️
10. मंझन कृत ’मधुमालती’ में राजकुमार मनोहर कहाँ का रहने वाला था ?
(अ) कालिंजर    (ब) कनेसर नगर✔️
(स) रूपनगर    (द) कंचननगर
11. निम्न में से किस रचना में नायक-नायिका के अनेक जन्मों की घटनाओं का वर्णन न करके एक ही जन्म की घटनाओं का वर्णन किया हैं ?
(अ) आलमकृत माधवानल कामकंदला✔️
(ब) हंसावली
(स) चंदायन
(द) सत्यवती
12. सुमेलित कीजिए –
(नायिका)          (रचना)
(क) रम्भा          1. ज्ञानदीप
(ख) देवयानी     2. छिताई वार्ता
(ग) चित्रावली    3. रसरत्न
(घ) छिताई       4. चित्रावली
कूट –
क   ख ग    घ
(अ) 3   1    4   2✔️
(ब) 1    2   4    3
(स) 3   2   4     1
(द) 1    3   4     2
13. निम्न में से किस रचना में चित्रदर्शनजन्य प्रेम का निरूपण हुआ है ?
(अ) मधुमालती         (ब) अनुराग बाँसुरी
(स) चित्रावली ✔️    (द) इन्द्रावती
14. ’’इनका हिन्दी काव्यभाषा का भी ज्ञान और सब सूफी कवियों से अधिक था।’ आचार्य शुक्ल का यह कथन किस कवि के लिए है ?
(अ) जायसी के लिए       (ब) उसमान के लिए
(स) शेखनवी के लिए    (द) नूर मोहम्मद के लिए ✔️
15. जानकवि ने कुल कितने काव्य ग्रंथों की रचना की?
(अ) 29      (ब) 78✔️
(स) 70       (द) 65
16. निम्न में से किस रचना के नायक-नायिका सोम-रम्भा थे ?
(अ) रसरत्न✔️    (ब) इन्द्रावती
(स) ज्ञानदीप        (द) कथा मोहिनी
17. निम्न में से तत्वज्ञान संबंधी रचना है ?
(अ) चित्रावली                 (ब) ज्ञानदीप
(स) अनुराग बाँसुरी✔️   (द) हंस जवाहिर
18. ’शुक्लानुसार जायसी ने अपने पूर्व में रचित किन प्रेमाख्यानों का वर्णन किया है ?
(अ) मुग्धावती                 (ब) मृगावती
(स) प्रेमावती, मुग्धावती   (द) उपर्युक्त सभी✔️
19. ’पद्मावत’ को हिन्दी में अपने ढंग की अकेली ट्रेजिक कृति किस आलोचक ने माना है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) विजयदेव नारायण साही✔️
(स) डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त
(द) आचार्य शुक्ल
20. शुक्लानुसार एकमात्र हिन्दू सूफी कवि है ?
(अ) मुकंद सिंह     (ब) सूरदास पजांबी✔️
(स) उसमान          (द) शेखनबी
21. ’भक्ति’ शब्द का विकास किस धातु से हुआ है ?
(अ) भुज्       (ब) भज्✔️
(स) भजु       (द) भक्त
22. 16 वीं-17 वीं शताब्दी के युग को ’हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग’ किसने माना है ?
(अ) गार्सा-द-तासी    (ब) जार्ज ग्रियर्सन✔️
(स) मिश्रबंधु            (द) शिव सिंह सेंगर
23. भक्ति आंदोलन को ईसाई धर्म के प्रभाव स्वरूप विकसित किसने माना है ?
(अ) ग्रियर्सन✔️
(ब) रामचन्द्र शुक्ल ने
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) आबिद हुसैन ने
24. दक्षिण भारत से उत्तर भारत में भक्ति को प्रचारित करने का श्रेय है ?
(अ) रामानुज         (ब) रामानंद✔️
(स) वल्लभाचार्य    (द) कबीर
25. ’मनोवैज्ञानिक तथ्य के अनुसार हार की मनोवृत्ति में दो बातें सम्भव है, या तो अपनी आध्यात्मिक श्रेष्ठता दिखाना या भोग-विलास में पङकर हार को भूल जाना। भक्तिकाल के लोगों में प्रथम प्रकार की प्रवृति पाई जाती है।’ प्रस्तुत कथन है ?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा     (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामस्वरूप चतुर्वेदी    (द) बाबू गुलाब राय ✔️


६.

1. भक्ति परम्परा को उत्तर भारत में लाने वाले थे ?
(अ) वल्लभाचार्य       (ब) रामानंद✔️
(स) रामानुजाचार्य     (द) गोकुलनाथ
2. ’भक्ति आंदोलन मुस्लिम साम्राज्य के प्रभाव का परिणाम है।’ इस मत को नहीं मानने वाले विद्वान है?
(अ) ताराचन्द✔️             (ब) आचार्य शुक्ल
(स) रामस्वरूप चतुर्वेदी   (द) वल्लभाचार्य
3. ’भक्ति द्राविङ उपजे लाए रामानंद’ पद है ?
(अ) नगेन्द्र         (ब) सत्येन्द्र✔️
(स) कबीर         (द) रैदास
4. ’भक्ति की निष्पत्ति श्रद्धा और प्रेम के योग से होती है।’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल✔️     (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामविलास शर्मा      (द) नामवर सिंह
5. मराठी में अभंगो की रचना की थी?
(अ) नामदेव✔️    (ब) ज्ञानदेव
(स) तुकाराम        (द) विसोवा खेचर
6. ’’अपने पौरूष से हताश जाति के लिए भगवान की शक्ति और करूणा की ओर ध्यान ले जाने के अतिरिक्त दूसरा मार्ग ही क्या था।’’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल✔️    (ब) बच्चन सिंह
(स) नामवर सिंह            (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
7. उत्तरी भारत में भक्ति आन्दोलन की त्रिमूर्ति थे –
(अ) कबीर, नानक, दादू
(ब) कबीर, नानक, रैदास✔️
(स) कबीर, रामानंद, रैदास
(द) कबीर, रामानंद, शंकराचार्य
8. ’सा त्वस्मिन परमप्रेमरूपा, अमृतस्वरूपा च’ भक्ति की यह परिभाषा किसने दी है?
(अ) नारद ने✔️       (ब) गर्ग ने
(स) व्यास ने             (द) कोई नहीं
9. ’’देव-विषयक रति का नाम ही भक्ति है’ कथन है-
(अ) भरतमुनि              (ब) मम्मट✔️
(स) पण्डित जगन्नाथ    (द) कुन्तक
10. भागवत धर्म का समय लगभग माना जाता है ?
(अ) 1300 ई. पूर्व      (ब) 1400 ई. पूर्व✔️
(स) 1200 ई. पूर्व      (द) 1100 ई. पूर्व
11. शंकराचार्य के बाद किसने भागवत धर्म का पुनरुद्धार किया ?
(अ) रामानुजाचार्य       (ब) मध्वाचार्य
(स) अ एवं ब✔️         (द) उपर्युक्त सभी
12. सुमेलित कीजिए –
(संस्थापक)                       (सम्प्रदाय)
(क) श्री सम्प्रदाय                 1. रामानुजाचार्य
(ख) ब्रह्म सम्प्रदाय               2. मध्वाचार्य
(ग) रूद्र सम्प्रदाय               3. विष्णुस्वामी
(घ) सनकादिक सम्प्रदाय     4. निम्बार्काचार्य
कूट –
क  ख  ग  घ
(अ) 3   1    2  4
(ब) 1    2    3  4✔️
(स) 4    2    3  1
(द) 1     2    4 3
13. ’’भक्ति द्राविङ ऊपजी, लाए रामानंद परगट किया कबीर ने, सात दीप नौ खण्ड।’’ पद है ?
(अ) रामानंद       (ब) डाॅ. सत्येन्द्र✔️
(स) रामानुज      (द) डाॅ. ब्रजेश्वर
14. पंचदेवोपासना में सम्मिलित है ?
(अ) शैव, शाक्त          (ब) सौर
(स) स्मार्त, गाणपत्य    (द) उपर्युक्त सभी✔️
15. महाराष्ट्र के संत नामदेव जाति से थे ?
(अ) धोबी          (ब) जुलाहा
(स) दर्जी✔️     (द) लुहार
16. श्रमण धर्म के अन्तर्गत किस धर्म की गणना की जाती है ?
(अ) बौद्ध धर्म                (ब) जैन धर्म
(स) अ एवं ब दोनों ✔️  (द) हिन्दू धर्म
17. नामदेव द्वारा लिखित सगुण पदों की भाषा थी ?
(अ) सधुक्कङी        (ब) ब्रज✔️
(स) प्राकृत              (द) मराठी
18. भक्ति आंदोलन को भारतीय चिंताधारा का स्वाभाविक विकास किसने माना है ?
(अ) शुक्ल ने            (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने✔️
(स) नामवर सिंह ने   (द) नगेन्द्र ने
19. ’अनुभवावसानवात् ब्रह्मज्ञानस्थ’ कथन है ?
(अ) रामानुजाचार्य     (ब) रामानंद
(स) वल्लभाचार्य       (द) शंकराचार्य✔️
20. ’उदासी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक कौन थे ?
(अ) कील्हदास      (ब) श्री चन्द✔️
(स) जीवाराम       (द) जगजीवनदास
21. ’सत्यपीर सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक थे ?
(अ) जगजीवन दास       (ब) अलाउद्दीन हुसैन✔️
(स) स्वामी हरिदास        (द) रामचरण दास
22. सुमेलित कीजिए –
(सम्प्रदाय)                  (संस्थापक/प्रवर्तक)
(क) स्वसुखी                1. स्वामी हरिदास
(ख) राधावल्लभ           2. रामचरण दास
(ग) हरिदासी या सखी  3. हित हरिवंश
(घ) तत्सुखी                 4. जीवाराम
कूट –
क  ख ग  घ
(अ) 2   3  1  4✔️
(ब) 1    3  2  4
(स) 4    2  3  1
(द) 1     3  4  2
23. ’द्वैताद्वैतवाद’ दर्शन को मानने वाले आचार्य है ?
(अ) रामानंद                    (ब) माध्वाचार्य
(स) चैतन्य महाप्रभु✔️    (द) रामानुजाचार्य
24. निर्गुण भक्ति साहित्य को ज्ञानाश्रयी और प्रेमाश्रयी भागों में विभाजित करने वाले विद्वान है ?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(द) नामवर सिंह
25. प्रेमाश्रयी शाखा को ’सूफी काव्य’ कहने वाले विद्वान है ?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा✔️    (ब) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल                 (द) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त

1. संत काव्य की प्रमुख प्रवृति है?
(अ) निर्गुण की उपासना, गुरू की महता
(ब) हठयोग साधना, रहस्यवाद
(स) सूफीमत का प्रभाव, भजन तथा नाम स्मरण
(द) उपर्युक्त सभी✔️

2. ’’दुलहिनी राम जपहुं रे भाई, अविगत की गति लखी न जाई।’’ पद के रचयिता कौन है ?
(अ) कबीर दास✔️      (ब) तुलसी दास
(स) केशव दास            (द) नाभादास
3. निम्नलिखित में से प्रथम संत कौन थे जिन्होंने अपने सिद्धांतो के प्रचार में हिन्दी का प्रयोग किया था ?
(अ) रामानंद✔️     (ब) कबीर
(स) सुंदरदास        (द) रामानुजाचार्य
4. रामानंद का जन्म हुआ कब हुआ था ?
(अ) 1368 ई.✔️     (ब) 1370 ई.
(स) 1378 ई.           (द) 1498 ई.
5. ’रामावत सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक है ?
(अ) शंकराचार्य       (ब) अग्रदास
(स) रामानंद✔️     (द) नरहर्यानंद
6. रामानंदकृत रचनाएँ है ?
(अ) श्री वैष्णवमताब्ज भास्कर
(ब) श्री रामार्चन पद्धति
(स) योगचिंतामणि
(द) उपर्युक्त सभी✔️
7. अनंतदास कृत पद्य रचना है ?
(अ) कबीर परिचई✔️    (ब) कबीर
(स) प्रसंग पारिजात         (द) जन्मलीलापरची
8. ’श्री भक्तमाल सटीक’ के रचनाकार है ?
(अ) प्रियादास✔️    (ब) जनगोपाल
(स) चेतनदास          (द) अनंतदास
9. ’’संतमत के समस्त कवियों में कवि कबीर सबसे अधिक प्रतिभाशाली एवं मौलिक थे।’’ कथन है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल             (ब) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी     (द) रामकुमार वर्मा
10. ’’कबीर के रूपक स्वाभाविक होने पर भी जटिल है।’’ कथन है ?
(अ) डाॅ. चन्द्रबलि पाण्डेय
(ब) आचार्य शुक्ल
(स) डाॅ. रामकुमारवर्मा✔️
(द) डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त
11. काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित ’कबीर ग्रंथावली’ में 809 साखियाँ कितने अंकों में थी ?
(अ) 69      (ब) 59✔️
(स) 54      (द) 21
12. ’कबीर के पुत्र का नाम क्या था?
(अ) कमाल✔️    (ब) कलाम
(स) लक्ष्मीचंद      (द) श्रीचन्द
13. ’जो कली मांझ कबीर न होते, तो लई वेदअरू कलयुग, मिली करी भक्ति रसातल देते’ पद के रचनाकार है ?
(अ) नाभादास       (ब) चेतनदास
(स) संत पीपा✔️   (द) रैदास
14. ’’हिन्दू तुरक प्रमाण रमैनी सबदी साखी,
पच्छपात नहिं बचन सबहिं के हित की भाखी,
आरूढ दस्त्र है जगत पर, मुख देखी नाहिन भनी,
कबीर कानि राखी नहीं, वर्णश्रम षट् दरसनी।’’
पंक्तियों के रचनाकार है ?
(अ) नाभादास✔️    (ब) अनंतदास
(स) जनगोपाल        (द) संत पीपा
15. कबीर के गुरू कौन थे ?
(अ) राघवानंद     (ब) रामानंद ✔️
(स) जनगोपाल    (द) रामनुजाचार्य
16. रेदास का जन्म क्या हुआ था ?
(अ) मथुरा        (ब) काशी ✔️
(स) वृंदावन      (द) खजूर गाँव में
17. रैदास की पत्नी का नाम क्या था ?
(अ) लोई              (ब) सींगा
(स) सुलक्षणी ✔️ (द) सुलोचना
18. नानकदेव किनके समकालीन थे ?
(अ) कबीर                (ब) सींगा
(स) मलूकदास ✔️   (द) दादूदयाल
19. नानकदेव के पुत्र थे ?
(अ) श्रीचंद                    (ब) लक्ष्मीचंद
(स) अ व ब दोंनों ✔️    (द) कालूचंद
20. निम्न में से कौन ’मुनीन्द्र जम्भ ऋषि’ के नाम से विख्यात हुए ?
(अ) जम्भनाथ ✔️        (ब) नानकदेव
(स) हरिदास निरंजनी    (द) संत सींगा
21. जम्भनाथ के बचपन का नाम क्या था ?
(अ) धनराज ✔️     (ब) वनराज
(स) घनश्याम         (द) श्याम
22. नाथपथ एवं संतमत के मध्यवर्ती कङी किसे कहा जाता है ?
(अ) निरंजनी सम्प्रदाय ✔️
(ब) हरिदासी सम्प्रदाय
(स) सत्यनामी सम्प्रदाय
(द) राधावल्लभ सम्प्रदाय
23. हरिदास निरंजनी की काव्य-भाषा थी ?
(अ) ब्रज ✔️     (ब) निमाङी
(स) मेवाङी       (द) गुजराती
24. ’’जल विच कमल, कमल विच कलियाँ, जंहें वासुदेव अविनाशी घर में गंगा, घर में जमुना नहीं द्वारिका कासी।’’
पद के रचयिता है ?
(अ) मलूकदास     (ब) संत सींगा ✔️
(स) लालदास        (द) हरिदास निरंजनी
25. निम्न में से किस संत कवि की काव्यभाषा निमाङी है ?
(अ) जम्भनाथ         (ब) दादूदयाल
(स) संत सींगा ✔️  (द) बाबालाल

8
1. संत सींगा की रचनाओं में संगत छाँटिए-
(अ) सींगा जी की पन्द्रह तिथि, सींगा जी का बारहमासा
(ब) सींगा जी की वानी, सींगा जी वी वाणावली
(स) सींगा जी की दृढ़ उपदेश, सींगा जी के भजन
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
2. संत लालदास की समाधि स्थित है ?
(अ) नगला (भरतपुर) में ✔️
(ब) डीडवाना में
(स) तालासर में
(द) श्री ध्यानपुर में
3. दादूदयाल का सत्संग स्थल किस नाम से जाना जाता है ?
(अ) अलख-दरीबा✔️   (ब) नगला
(स) समराथल               (द) कोई नहीं
4. ’हरङे वाणी’ शीर्षक से दादू की रचनाओं का संग्रह किसने किया था ?
(अ) रज्जब ने                 (ब) संतदास ने
(स) जगन्नाथदास ने       (द) ब एवं स दोनों ✔️
5. संत दादूदयाल की काव्य भाषा है ?
(अ) ब्रज ✔️        (ब) निमाङी
(स) गुजराती        (द) अपभ्रंश
6. दादूदयाल की रचनाओं का प्रामाणिक संकलन ’दादूदयाल’ का संकलन किसके द्वारा किया गया ?
(अ) श्यामसुन्दर दास द्वारा
(ब) परशुराम चतुर्वेदी द्वारा ✔️
(स) पुरोहित हरिनारायण शर्मा द्वारा
(द) पीताम्बर दत्त बङथवाल द्वारा
7. दादू किस जाति से थे ?
(अ) दर्जी                   (ब) चमार
(स) मुसलमान ✔️    (द) राजपूत
8. दादूपंथ को कबीर ग्रंथ की राजस्थानी शाखा किसने कहा है ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी      (ब) डाॅ. बच्चन सिंह ने ✔️
(स) डाॅ. नगेन्द्र ने                  (द) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त ने
9. मलूकदास द्वारा रचित रचनाओं में दार्शनिक विचारों से सम्बन्धित रचना है ?
(अ) भक्ति विवेक              (ब) सुखसागर
(स) अ एवं ब दोनों ✔️     (द) भक्तबच्छावली
10. मलूकदास द्वारा अवधी भाषा में रचित काव्य रचनाएँ है ?
(अ) ज्ञान बोध         (ब) ज्ञान परोछि
(स) रतनखान         (द) उपर्युक्त सभी ✔️
11. मलूकदास कृत ब्रजभाषा में रचित रचना है ?
(अ) रतन खान      (ब) विभविभूति ✔️
(स) ज्ञान परोछि    (द) ज्ञान बोध
12. बाबालाल तथा दारा का वार्तालाप किसमें सृंगहीत है ?
(अ) असरारें मार्फत ✔️   (ब) सब्बंगी
(स) बावन अखरी             (द) रहिरासा
13. ’बाबालाल का शैल’ कहाँ है ?
(अ) श्रीध्यानपुर में        (ब) गुरूदासपुर में
(स) बङौदा में ✔️      (द) नंगला में
14. सुंदरदास द्वारा कितने ग्रंथों की रचना की गई ?
(अ) 40     (ब) 42 ✔️
(स) 32     (द) 12
15. सुंदरदास कृत उनकी सभी रचनाओं को प्रामाणिक संकलन ’सुन्दर गंथावली’ में सम्पादक है ?
(अ) श्यामसुन्दर दास
(ब) परशुराम चतुर्वेदी
(स) पुरोहित हरिनारायण शर्मा ✔️
(द) अ एवं ब दोनों
16. सुंदरदास कृत रचना है ?
(अ) ज्ञान समुद्र, ज्ञान झूलना
(ब) सुंदरविलास, प्रचंप्रभाग
(स) सुखसमाधि, वेदविचार
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
17. ’’रसिकाप्रिया रसमंजरी और सिंगारहि जाति
चतुराई करि बहुत विधि विषै बनाई आनि है
यह अति गम्भीर, उठति लहरि आनंद की मिष्ट सु याकौ
नीर, सकल पदारथ मध्य है।’’ उपर्युक्त पद के रचनाकार है ?
(अ) गुरूगोविन्द सिंह    (ब) सुंदरदास ✔️
(स) मलूकदास             (द) संत सींगा
18. गुरू अर्जुनदेव के कितने पद ’गुरू ग्रंथ साहिब’ में संकलित है ?
(अ) 6000 पद ✔️   (ब) 4000 पद
(स) 3500 पद          (द) 5000 पद
19. गुरू गोविन्द सिंह का जन्म कब हुआ था ?
(अ) सन् 1660 ई. में        (ब) सन् 1476 ई. में
(स) सन् 1664 ई. में✔️  (द) सन् 1718 ई. में
20. ’’मेरे सिक्ख, हिन्दू, और मुसलमान, छूत और अछूत, ऊँच और नीच के भेदभाव को मिटाकर छोङेगें’’ कथन किसका है ?
(अ) गुरू अर्जुनदेव
(ब) गुरू अंगद
(स) गुरू गोविन्द सिंह ✔️
(द) गुरू अमरदास
21. ’’ऐसी मेरी जाति विख्यात चमार’’ पंक्ति के रचयिता है ?
(अ) रैदास ✔️      (ब) हरिदास निरंजनी
(स) दादूदयाल      (द) मलूकदास
22. ’जाति ओछा पातिओछा, ओछा जनम हमारा’ पंक्ति के रचयिता है ?
(अ) गुरू अंगद    (ब) रैदास ✔️
(स) मलूकदास    (द) हरिदास निरंजनी
23. ’’ऐसी आरतीत्रिभुवन तारै, तेज पुंज तहां प्रान उतारै,
पती पंच पुहुप करिपूजा, देव निंरजन ओर न दूजा।।’’ पद के रचयिता है ?
(अ) तुलसीदास    (ब) कबीरदास ✔️
(स) नामदेव         (द) सुंदरदास
24. सुमेलित कीजिए-
(भक्त/आचार्य)        (गुरू)
(क) अग्रदास           1. नाभादास
(ख) नाभादास         2. कृष्णदास पयहारि
(ग) प्रियादास          3. कांचीपूर्ण
(घ) रामानुजाचार्य    4. अग्रदास
कूटः
क ख  ग  घ
(अ) 1   3   2  4
(ब) 2    4  1  3 ✔️
(स) 2    1  4  3
(द) 3     4  2  1
25. पल्टू साहब द्वारा रचित रचना है ?
(अ) साखी, सबद       (ब) कुण्डलिया
(स) अरिल्ल, झूलना   (द) उपर्युक्त सभी ✔️


9.

1. प्राणनाथ कृत रचनाएँ है ?
(अ) प्राणनाथ, रामग्रंथ, कलश
(ब) किरतन, खुलास, खेलावत
(स) खेलावत, षडऋतु
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
2. चरणदास कृत रचनाएँ है ?
(अ) ब्रजचरित, ब्रह्माज्ञानसार, भक्तिसागर
(ब) योगसंदेहसार, सर्वोदय, अमरलीक
(स) अष्टांगयोग, धर्मजहाज
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
3. ’’पाँव पसारा कबसे, हाथ समेटा जबसे।’’ पंक्ति के रचनाकार है ?
(अ) अक्षर अनन्य ✔️ (ब) चरणदास
(स) प्राणनाथ             (द) जगजीवनदास
4. सुमेलित कीजिए-
(रचनाकार)                      (रचना)
(क) श्रीधर                       1. राणा रासो
(ख) दयाराम                    2. कायम खाँ रासो
(ग) कम्भकर्ण                  3. रणमल छंद
(घ) नियागत खां जान       4. रतन रासो
कूटः
क  ख  ग  घ
(अ)  3  2  4   1
(ब)   3 1   4  2 ✔️
(स)   2 1   3  4
(द)   4 3    2 1
5. ’श्रीपालचरित’ के रचनाकार है ?
(अ) त्रिभुवन चंद      (ब) कवि परिमल ✔️
(स) हेमविजय         (द) देवप्रभु
6. सूफी सम्प्रदाय में साधना की अवस्थाएँ है ?
(अ) शरीयत                        (ब) तरीकत
(स) हकीकत, मारिफत      (द) उपर्युक्त सभी ✔️
7. सुमेलित कीजिएः
(रचना)                               (रचनाकार)
(क) हंसावली (1370)            1. ईश्वर दास
(ख) सत्यवतीकथा (1501)     2. असाइत
(ग) मृगावती (1503)             3. मंझन
(घ) मधुमालती (1545)         4. कुतुबन
कूटः
क  ख ग  घ
(अ) 1   3  2  4
(ब) 2   1  4  3 ✔️
(स) 1   2  4  3
(द) 3    1  2  4
8. ’चंदायन’ को प्रथम सूफी रचना मानने वाले विद्वान है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा ✔️
(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
9. सुमेलित कीजिए-
(रचना)              (रचनाकार)
(क) रूपमंजरी          1. पुहकर
(ख) चित्रावली           2. नंददास
(ग) रसरत्न               3. शेखनबी
(घ) ज्ञानदीप           4. उसमान
कूटः
क  ख  ग  घ
(अ)   2  4   1  3 ✔️
(ब)    1   3  2  4
(स)   4   2  3  1
(द)    1   2  4  3
10. निम्न में से किस सूफी रचना की नायिका उङने की कला जानती थी ?
(अ) इन्द्रावती             (ब) चित्रावली
(स) मृगावती ✔️       (द) रूपमंजरी
11. आचार्य शुक्ल ने प्रथम प्रेमाख्यान रचना किसे माना है ?
(अ) इन्द्रावती           (ब) चन्दायन
(स) मृगावती ✔️      (द) मधुमालती
12. दामोदर कवि ने किस रचना को वीरकथा कहा
है ?
(अ) ढोला मारू रा दूहा
(ब) लखमसेन पदमावती कथा ✔️
(स) माधवानल कामकंदला
(द) रसरत्न
13. निम्न में से किस रचना का नायक नेपाल का राजकुमार था ?
(अ) चित्रावली ✔️     (ब) रसरत्न
(स) ज्ञानदीप             (द) इन्द्रावती
14. कुतुबन के गुरू का नाम था ?
(अ) शेख तकी              (ब) शेख मोहिदी
(स) शेख बुरहान ✔️    (द) शेख मासूम
15. निम्न में से आगमपुर की राजकुमारी थी ?
(अ) रूपमंजरी      (ब) इन्द्रावती ✔️
(स) देवयानी         (द) चित्रावली
16. निम्न में से सर्वाधिक प्रेमाख्यान रचनाएँ लिखी ?
(अ) नूरमोहम्मद    (ब) जानकवि ✔️
(स) नसीन            (द) शेखरहीम
17. ’उषा अनिरूद्ध’ के रचनाकार है ?
(अ) जीवन लाल नागर  (ब) मुरलीदास
(स) रामदास                (द) उपर्युक्त सभी ✔️
18. ’नलदमन’ के रचयिता है ?
(अ) सूरदास लखनवी ✔️   (ब) चतुर्भुज दास
(स) सेवा राम                      (द) मुकंदसिंह
19. निम्न में से किस रचना में राजकुमारी ने पूर्व जन्म की किसी मानसिक पीङा के कारण प्रत्येक पन्द्रह दिनों में पांच पुरुषों की हत्या का नियम बना रखा था ?
(अ) चंदायन      (ब) मृगावती
(स) चित्रावली    (द) हंसावली ✔️
20. प्रथम दृष्टया प्रेम से संबंधित प्रेमाख्यान रचना है ?
(अ) लखमसेन पद्मावती कथा
(ब) सत्यवती कथा
(स) चंदायन
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
21. ’’काव्य में दामोदर का दृष्टिकोण ’सरस विलास कामरसभाव’ से प्ररित था, साम्प्रदायिक, धार्मिक या आध्यात्मिक नहीं।’’
लखमसेन पदमावती कथा के संबंध में उपुर्यक्त कथन किसका है ?
(अ) आचार्य शुक्ल का
(ब) डाॅ. नगेन्द्र का ✔️
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी का
(द) डाॅ. रामकुमार वर्मा का
22. ’’रूक्मनी पुनि वैसहि मरिगई कुलवंति सत सौ सति भई’’ पंक्तियाँ किस रचना से है ?
(अ) चित्रावली     (ब) मृगावती ✔️
(स) इन्द्रावती      (द) सत्यवती कथा
23. जायसी से संबंधित संगत कथन छाँटिए ?
(अ) जायसी का अमेठी के राजघराने में बहुत मान था।
(ब) जायसी काने और देखने में कुरूप थे।
(स) ’पदमावत’ की रचना जायसी ने स्वयं के नाम के लिए की थी।
(द) उपर्युक्त सभी ✔️
24. कुतुबन कृत ’मृगावती’ में राजकुमार कहाँ का
था ?
(अ) नेपाल का                  (ब) कालिंजर का
(स) चन्द्रनगर का ✔️       (द) कंचनपुर का
25. सुमेलित कीजिए-
(पात्र)                   (प्रतीकार्थ)
(क) राजारत्नसेन         1. दुनिया धंधा
(ख) नागमती              2. आसुरी शक्तियां
(ग) पदमावती            3. मन
(घ) राधवचेतन           4. हृदयनिवासिनी
कूटः
क ख ग घ
(अ) 4  3  1  2
(ब) 1  3  4  2
(स) 3  1  4  2 ✔️
(द) 3  4  1  2


10.

1. ’गुरू सुआ जेहि पंथ दिखावा, बिनु गुरू जगत को निरगुण पावा’ पंक्ति के रचयिता है ?
(अ) नूर मोहम्मद     (ब) जायसी ✔️
(स) उसमान           (द) कुतुबन
2. ’मधुमालती होई रूप देखावा, प्रेममनोहर होई तहँ आवा’ पंक्ति के रचनाकार है ?
(अ) उसमान ✔️    (ब) मंझन
(स) कुतुबन            (द) शेखनबी
3. मंझनकृत ’मधुमालती’ में-
(अ) पाँच अर्धालियों के बाद एक दोहे का क्रम ✔️
(ब) सात अर्धालियों के बाद एक दोहे का क्रम
(स) चार अर्धालियों के बाद एक दोहे का क्रम
(द) तीन अर्धालियों के बाद एक दोहे का क्रम
4. राजस्थानी भाषा में रचित प्रेमाख्यान रचना है ?
(अ) रूपमंजरी                 (ब) लखमसेन पदमावती कथा
(स) ढोला मारू रा दूहा     (द) उपर्युक्त सभी ✔️

5. उसमान के गुरू थे ?
(अ) शेख बुरहान         (ब) शेख मोहिदी
(स) हाजी बाबा ✔️    (द) शेख तकी
6. ’कवि (उसमान) इस रचना (चित्रावली) में जायसी का पूरा अनुकरण किया है जायसी ने अपनी पुस्तक में जिन विषयों को रखा है उसमान ने भी उन विषयों पर कुछ कहा है। कहीं-कहीं तो वाक्य-विन्यास भी वहीं है।’ कथन है ?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी     (ब) आचार्य शुक्ल ✔️
(स) डाॅ. नगेन्द्र                    (द) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
7. शुक्ल ने सूफी पद्धति का अंतिम ग्रंथ माना है –
(अ) इन्द्रावती ✔️         (ब) चित्रावली
(स) नलदमयन्ती           (द) हसजवाहिर
8. आचार्य शुक्ल ने सूफी आख्यान काव्यों की अखण्डित परम्परा की समाप्ति किस रचना से मानी है ?
(अ) ज्ञानदीप          (ब) चित्रावली
(स) हंस जवाहिर    (द) अनुराग बाँसुरी ✔️
9. ’शेखनबी से सूफी प्रेमगाथा परम्परा समाप्त समझनी चाहिए’ कथन है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र                    (ब) आचार्य शुक्ल ✔️
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी      (द) रामकुमार वर्मा
10. ’जानत है वह सिरजनहारा, जो कछु मन मरम हमारा हिन्दू पग पर पाँव राखेहु, का जौ बहुताहि किन्हीं भाखेउ’ पद के रचनाकार है ?
(अ) नूर मोहम्मद ✔️   (ब) कुतुबन
(स) उसमान                (द) ईश्वरदास
11. निम्न में से कौनसे कवि हुसैन शाह के राज्याश्रित कवि थे ?
(अ) नूर मोहम्मद    (ब) कुतुबन ✔️
(स) उसमान           (द) मंझन
12. बनारसीदास जैन कृत अर्द्धकथानक में किन सूफी रचनाओं का वर्णन है ?
(अ) मधुमालती, मृगावती ✔️
(ब) मुग्धावती, मृगावती
(स) मधुमालती, मुग्धावती
(द) प्रेमावती, मधुमालती
13. निम्न में से किस रचना में अप्सराएँ राजकुमार को उठा ले जाती है ?
(अ) मधुमालती             (ब) रसरत्न
(स) अ एवं ब दोनों  ✔️      (द) चित्रावली
14. ’भक्तन को कहा सीकरी सो कम आवत जात पन्हैया टूटी, बिसररि गयो हरिनाम जाको मुख दुःख, लागे, ताकौ करन परी परमान’ पंक्तियों के रचयिता
है ?
(अ) कृष्णदास             (ब) नंददास
(स) कुम्भन दास ✔️   (द) चतुर्भुज दास
15. कांकरोली विद्या विभाग द्वारा प्रकाशित ’पद संग्रह’ में कुंभनदास द्वारा रचित कितने पद संकलित है ?
(अ) 170 पद          (ब) 186 पद ✔️
(स) 175 पद           (द) 315 पद
16. सूरदास के जीवन वृत्त के बाध्य साक्ष्य है ?
(अ) भक्तमाल       (ब) चौरासी वैष्णव की वार्ता
(स) भावप्रकाश     (द) उपर्युक्त सभी ✔️
17. सूरदास के गुरु थे ?
(अ) कांची पूर्ण      (ब) वल्लभाचार्य ✔️
(स) विट्ठलनाथ      (द) शंकराचार्य
18. ’पुष्टिमार्ग को जहाज जात है, सो जाको कछु लेना होय सो लेउ’ सूरदास की मृत्यु पर ऐसा किसने कहा था ?
(अ) चतुर्भुजदास ने    (ब) विट्ठलनाथ ने ✔️
(स) गोकुलनाथ ने      (द) परमानंददास ने
19. ’सूर के वात्सल्य भाव के पदों की विशेषता यह है कि उनको पढ़कर पाठक जीवन की नीरस और जटिल समस्याओं को भूलकर उनमें मग्र हो जाता है’ कथन
है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल     (ब) दीनदयाल गुप्त
(स) डाॅ. नगेन्द्र ✔️     (द) डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त
20. ’कृष्णभक्त कवियों के संबंध में यह कह देना आवश्यक है क वे अपने रंग में मस्त रहने वाले जीव थे, तुलसीदास के समान लोकसंग्रह का भाव इनमें न था’ कथन है ?
(अ) दीनदयाल गुप्त          (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) आचार्य शुक्ल ✔️      (द) गणपतिचन्द्र गुप्त
21. ’सूरदास की भक्ति पद्धति का मेरूदण्ड’ कहलाता है ?
(अ) पुष्टिमार्ग भक्ति ✔️  (ब) सूरसागर
(स) साहित्य लहरी          (द) सूरसारावली
22. ’उर में माखन चोरगङे, अब कैसे हूँ निकसत नाहिउधौ तिरछे वहै जु अङे’ पद के रचयिता है ?
(अ) कृष्णदास         (ब) सूरदास ✔️
(स) कुंभनदास        (द) चतुर्भुजदास
23. शुक्लानुसार सूरदास ने किस शब्द को लेकर कई जगह दृष्टि कूट पद कहे है ?
(अ) आनंद          (ब) सारंग ✔️
(स) माखन          (द) मदन
24. ’शृंगार और वात्सलय के क्षेत्र में जहाँ तक इनकी दृष्टि पहुँची वहाँ तक और किसी भाव को नही’ उपुर्यक्त कथन है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल ✔️   (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) रामकुमार वर्मा         (द) गणपति चन्द्र गुप्त
25. ’जब ते प्रीति श्याम ते कीनी, ता दिन ते मेरे इन नैनानि नैकु नींद न लीनी’ पंक्ति के रचयिता है ?
(अ) कृष्णदास                 (ब) सूरदास
(स) परमानंददास ✔️     (द) चतुर्भुजदास

11.
1. निम्न में से कौन अधिकारी के नाम से विख्यात थे ?
(अ) नंददास (ब) छीतस्वामी
(स) कृष्णदास ✔️ (द) परमानंददास
2. सुमेलित कीजिए-
(कवि)                (जन्म स्थान)
(क) परमानंददास    1. सूकरक्षेत्र के अनुसार गांव में
(ख) कृष्णदास        2. कन्नौज (उत्तरप्रदेश)
(ग) नंददास           3. आंतरी गांव (भरतपुर)
(घ) गोविन्द स्वामी   4. रामनगर राज्य के चिलोतरा गाँव में
कूट –
क ख ग घ
(अ) 4 2 1 3
(ब) 2 4 1 3 ✔️
(स) 2 4 3 1
(द) 2 1 4 3
3. नंददास द्वारा रचित एक प्रकार का पर्याय कोशग्रन्थ है ?
(अ) रूपमंजरी          (ब) अनेकार्थ मंजरी✔️
(स) रास पंचाध्यायी     (द) राम मंजरी

4. शब्दों के प्रति सजग होने के कारण किस कवि को ’जङिया’ की उपाधि प्रदान की गई ?
(अ) कृष्णदास (ब) परमानंद दास
(स) चतुर्भुजदास (द) नंददास✔️
5. ’भँवरगीत’ नंददास के परिपक्क दर्शनज्ञान, विवेकबुद्धि, तार्किक शैली और कृष्ण भक्ति का परिचायक काव्य है। ’भंवरगीत’, के पूर्वार्द्ध में गोपी-उद्धव संवाद है और उत्तरार्द्ध में कृष्ण-प्रेम में गोपियों की विरहदशा का वर्णन है।’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) डाॅ. नगेन्द्र✔️
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) गणपतिचन्द्र गुप्त
6. नंददास ने अपनी किस कृति में लौकिक व अलौकिक प्रेम को समन्वित रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है ?
(अ) नंदपदावली           (ब) सुदामाचरित में
(स) रास पंचाध्यायी✔️     (द) राम मंजरी में
7. नंददास कृत रचनाएँ है ?
(अ) रूक्मिणीमंगल, भंवरगीत, रासपंचाध्यायी
(ब) सुदामाचरित, श्याम सगाई, अनेकार्थ मंजरी
(स) रूपमंजरी, राममंजरी, विरहमंजरी, नाममंजरी
(द) उपर्युक्त सभी✔️
8. निम्न में से किस कवि को संगीत शास्त्र का पूर्ण ज्ञान था एवं जिनके पास तानसेन भी गायन कला सीखने आते थे ?
(अ) परमानंददास       (ब) कृष्णदास
(स) गोविन्द स्वामी✔️   (द) चतुर्भुजदास
9. ’अहो विधना। तापै अचरा पसार मांगो, जनम-जनम दीजो मोहि, याही ब्रज वासिनो’ पद के रचयिता है ?
(अ) गोविन्द स्वामी    (ब) चतुर्भुज दास
(स) छीत्त स्वामी ✔️   (द) कृष्णदास
10. राधावल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक है ?
(अ) हरिराम व्यास         (ब) हित हरिवंश गोस्वामी✔️
(स) हरिदास निरंजनी     (द) चतुर्भुज दास
11. ’बङौ अभाग्य अनन्य सभा को उठि गयौ ठाठ सिंगार’ हित हरिवंश की मृत्यु पर यह पंक्ति किसने कही ?
(अ) चतुर्भुज दास ने      (ब) हरिराम व्यास ने✔️
(स) दामोदर व्यास ने    (द) ध्रुवदास ने
12. ’सबसौ हित निष्काम मति वृंदावन विश्राम, राधावल्लभ को हृदय ध्यान मुख नाम’ पंक्तियों के रचयिता है ?
(अ) दामोदर व्यासस   (ब) हित हरिवंश✔️
(स) हरिराम व्यास      (द) ध्रुवदास
13. हरिराम व्यास कृत रचना है ?
(अ) ’व्यासवाणी’, ’रागमाला’✔️    (ब) सेवकवाणी
(स) द्वादशयश                      (द) मंगलसार यश
14. कृष्ण काव्य में सर्वाधिक रचना करने वाले कवि थे?
(अ) नेहि नागरीदास      (ब) ध्रुवदास ✔️
(स) हरिदास निरंजनी    (द) चैतन्य महाप्रभु
15. ’हितवानी’ एवं ’नित्य विहार’ के रचयिता है ?
(अ) नेहि नागरीदास✔️  (ब) धु्रवदास
(स) चैतन्य महाप्रभु      (द) हित हरिवंश
16. निम्न में से किस सम्प्रदाय में निकुंज बिहारी कृष्ण की आराधना की जाती है ?
(अ) हरिदासी या सखी सम्प्रदाय में✔️
(ब) राधावल्लभ सम्प्रदाय में
(स) गौङीय सम्प्रदाय में
(द) माधव सम्प्रदाय में
17. सुमेलित कीजिए –
(कवि)                (जन्मस्थान)
(क) निम्बार्काचार्य     1. देवबंद, सहारनपुर में
(ख) चैतन्यमहाप्रभु    2. ओरछा में
(ग) ध्रुवदास            3. वैल्लारी जिले के निम्बापुर नगर में
(घ) हरिराम व्यास     4. बंगाल के नवद्वीप नामक स्थान पर।
कूट-
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 3 4 2 1
(स) 3 4 1 2✔️
(द) 2 4 3 1
18. निम्न में से किसके बचपन का नाम विश्वम्भर था एवं घर में उन्हें ’निमाई नाम से पुकारा जाता था ?
(अ) चैतन्य महाप्रभु ✔️      (ब) निम्बार्काचार्य
(स) विष्णुस्वामी              (द) हितहरिवंश
19. निम्बार्काचार्य कृत रचनाएँ है ?
(अ) वेदांत पारि


२१

1. रसिकप्रिया तथा कवि प्रिया कितने प्रकाशों में विभक्त है?
(अ) 16, 16 ✔️      (ब) 10, 16
(स) 20,16          (द) 16, 20
2. ’षड्ऋतुवार्ता’ किसकी रचना है?
(अ) हरि ✔️          (ब) रामबैकुण्ठमणि शुक्ल
(स) गोकुलनाथ     (द) विट्ठलनाथ
3. ’का भाषा का संस्कृत प्रेम चाहिए सांच।
का सु जो आवै कामरी, का लै करअ कुमांच।।’
किसकी पंक्ति है?
(अ) कबीर        (ब) सुन्दरदास
(स) तुलसी ✔️    (द) दादू
4. कौन-सी पंक्ति जायसी की नहीं है?
(अ) सन् नौ सै सत्ताइस अहा। कथा आरम्भ बैन कवि कहा।।
(ब) कथा जगत जेती कवि आई। पुरूष मारि ब्रज सती कराई।।
(स) आदि अंत जस गाथा अहै। लिखि भाषा चैपाई कहै।। ✔️
(द) जो यह पढे कहानी हम्ह संवरे दुइ बोल।।
5. ’सन् नौ सौ सत्ताइस अहा। कथा आरंभ बैन कवि कहा।’’ किस रचना की पंक्ति है?
(अ) पद्मावत ✔️        (ब) मधुमालती
(स) मृगावती           (द) माधवानल-कामकन्दला
6. ’सुरतिय, नरतिय, नागतिय, सह चाहत सब कोय।’ किसकी पंक्ति है?
(अ) रहीम       (ब) गंग
(स) नरहरि      (द) तुलसी ✔️
7. ’अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम’। किस कवि ने कहा है?
(अ) सूरदास     (ब) दादूदयाल
(स) धर्मदास     (द) मलूकदास ✔️
8. ’जाके प्रिय न राम वैदेही’ पंक्ति किस रचना की है?
(अ) कवितावली        (ब) गीतावली
(स) विनयपत्रिका ✔️   (द) रामचरित मानस
9. ’कवि बिआस रस कौला पूरी। दूरहि नियर नियर भा दूरी।।’ किस कवि की पंक्ति है?
(अ) उसमान     (ब) सुन्दरदास
(स) जायसी@@      (द) मंझन
10. ’रस गगन गुफा में अजर झरै’ किसकी उक्ति है?
(अ) जायसी       (ब) कबीर
(स) सूरदास      (द) सुन्दरदास ✔️
11. ’केसब कह न जाइ का कहिये’ किसकी पंक्ति है?
(अ) कुंभनदास      (ब) चतुर्भुज दास
(स) तुलसीदास @@     (द) केशवदास
12. ’सुरति’ से आशय है-
(अ) उन्माद      (ब) विरक्ति
(स) ध्यान        (द) आनन्द का अनुभव ✔️
13. रामानुजाचार्य के शिष्य का नाम बताएं –
(अ) कबीर          (ब) चंडीदास
(स) रामानंद ✔️    (द) हरिदास
14. वल्लभाचार्य ने किसकी उपासना पर जोर दिया?
(अ) बलराम   (ब) कृष्ण ✔️
(स) राम        (द) ब्रह्मा
15. कबीर किस धारा के प्रमुख कवि हैं?
(अ) प्रेमाश्रयी शाखा       (ब) राम भक्ति शाखा
(स) कृष्ण भक्ति शाखा     (द) ज्ञानाश्रयी शाखा ✔️
16. निम्नलिखित में से कौन सगुण भक्ति धारा का कवि नहीं था?
(अ) रसखान      (ब) सूरदास
(स) नन्द दास     (द) कुतबन ✔️
17. ’प्रेम की पीर’ की अभिव्यक्ति किन कवियों ने की?
(अ) प्रेममार्गी कवियों ने ✔️
(ब) ज्ञानमार्गी कवियों ने
(स) सगुण धारा के कवियों ने
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
18. प्रेममार्गी कवियों पर किसका गहरा प्रभाव था?
(अ) सूफी सम्प्रदाय का ✔️   (ब) अवतारवाद का
(स) विशिष्टाद्वैत का            (द) नाथ सम्प्रदाय का
19. प्रेममार्गी कवियों की रचनायें –
(अ) खङी बोली में हैं        (ब) ब्रज भाषा में हैं
(स) ठेठ अवधी में हैं ✔️     (द) मागधी में हैं
20. सूरदास की रचनाओं में हमें किसका हृदयग्राही वर्णन मिलता है?
(अ) भक्ति का      (ब) शृंगार का
(स) वात्सल्य का   (द) उपरोक्त तीनों का ✔️
21. निर्गुण भक्ति अवतारवाद की धारणा से –
(अ) ओतप्रोत थी    (ब) पोषित थी
(स) परे थी ✔️       (द) निसृत थी
22. ’लहरतारा’ स्थान का सम्बन्ध किस कवि से है?
(अ) जायसी से     (ब) रसखान से
(स) कबीर से ✔️   (द) मलूकदास से
23. ’मगहर’ और ’लोई’ से किसका सम्बन्ध है?
(अ) रैदास का           (ब) दादू दयाल का
(स) मलूकदास का     (द) कबीर का ✔️
24. जायसी का पद्मावत काव्य –
(अ) मसनवी शैली में लिखा गया है ✔️
(ब) भक्ति काव्य है
(स) खङी बोली में है
(द) उपरोक्त सभी
25. ’रासपंचाध्यायी’ किसकी विख्यात रचना है?
(अ) नंददास ✔️      (ब) रसखान
(स) कुम्भनदास     (द) स्वामी हरिदास